कभी आपका सहारा हुआ करता था
जब भी कमज़ोर पड़ता आपका साथ हुआ करता था
पर जाने अनजाने क्या भूल हुई
जाने अनजाने हमसे क्या खता हो गयी.
हम मानाने गए और आप रूठ कर चली गयी
और आपका इस तरह जाना
हमें अच्छा ना लगा, हमें अच्छा ना लगा.
पर होनी को कोई टाल ना सका
समय के साथ मै भी बदलता चला गया.......
अपनी ही धुन में खो गया.........
अपनी ही मस्ती में समां गया
दुनिया कि फ़िक्र छोड़
मै भी सर उठा जीने लगा.................